फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy rage in old envy, seriously injured

पुरानी रंजिश में हुई जमकर मारपीट, गंभीर रूप से घायल

Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy rage in old envy, seriously injured
रतनपुरा (मऊ)। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर शुक्रवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। इसके चलते काफी तनावपूर्ण माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया। सिधवल ग्राम पंचायत निवासी हरीश चंद यादव ने तहरीर में लिखा है कि मेरा पुत्र अमित कुमार यादव अपने साथी संतोष यादव के साथ बाइक से दवा लेने शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे गया था। जैसे ही वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर पहुंचा पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों से उसकी कहासुनी हुई। यह कहासुनी तू तू मैं मैं मारपीट में बदल गई। जिसमें अमित यादव के ऊपर लोहे की रॉड से हमला हो जाने के चलते वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पिता हरीश चंद यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed