फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   heat recovery

बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत

Thu, 28 May 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
heat recovery
उफ ये गर्मी: चिलचिलाती धूप में गर्मी से बचने के लिए छाता का सहारा लेकर बाजार जातीं युवतियां। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से तापमान घटने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को भी तेज हवा चलने, बदली और बूंदाबांदी से होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। विभिन्न इलाकों में तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी तथा तेज गर्म हवा के थपेड़ों से लोग अच्छे खासे परेशान हो गए थे। बुधवार की रात तेज हवा के साथ हुई बूंदबांदी से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन भर बदली और बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। ऐसे में दिन में धूप तो रही लेकिन तपिश कम रही। 21किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम के गर्म और तल्ख मिजाज को कम करने में मदद की। लेकिन उमस बरकरार रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed