फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health department engaged in precautionary preparations

एहितयातन तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा

Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Health department engaged in precautionary preparations
मऊ। कोरोना संक्रमण ने फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। एहतियातन स्वास्थ्य महकमा भी तैयारियों में जुट गया है। हालांकि टीकाकरण है तो घबराने की जरूरत नहीं। बस गाइड लाइन के पालन पर सख्ती जरूरी है। विभाग ने लेवल वन, लेवल टू के रूप में चिह्नित अस्पतालों पर सुविधाओं व तैयारियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। वर्तमान में मात्र एक एक्टिव केस ही जिले में है। कुछ जनपदों में तेजी से नए संक्रमित मिल रहे है। जिसे देखते हुए शासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके तहत एल वन से लेकर एल टू तक के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो 330 आक्सीजन कंसंट्रेटर मौजूद है तो वहीं 10 आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से काम कर रहे है। 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को तेज करने की कवायद भी जारी है। वहीं 15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण भी चल रहा है। 18 प्लस के टीकाकरण में जिला बेहतर स्थिति में है और निर्धारित लक्ष्य के काफी निकट पहुंच चुका है। ऐसे में शत प्रतिश्रत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसएन दुुबे ने बताया कि एल वन से लेकर एल टू स्तर तक के इलाज की पूरी व्यवस्था है। आक्सीजन की भी अब किल्लत नहीं है। अलर्ट के बाद विभाग तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त कर रहा है। टीकाकरण की स्थिति बेहतर है इसलिए डरने की जरूरत नहीं। बस गाइड लाइन का पालन सही तरीके से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed