{"_id":"61c35a48bfc99d7255530054","slug":"health-department-alert-regarding-third-wave-mau-news-vns629405938","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोरोना संक्रमण के नया वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की दस्तक देश के कई राज्यों में सुनाई देने लगी है। हालांकि अभी जनपद इससे बचा हुआ है। बावजूद इसके संक्रमण की दूसरी लहर में हुई गलतियों से सबक लेते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच की संख्या में इजाफा करने के साथ एक एल-1 अस्पताल तथा एक एल-2 अस्पताल बनाया जाएगा। साथ ही जिले में विदेश से आने वाले लोगों के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा बाजारों में कोरोना जांच 29 आरआरटी टीमों द्वारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 25 लाख आबादी के लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 20 लाख 17 हजार 772 लोगों को टीका लगाया जा चुका ह्रै।
जिले में संक्रमण के नए वेरीयंट ओमिक्रांन से निपटने के लिए कवायद तेज हो गई है।‘ओमिक्रॉन’ के खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 200 बेड सुरक्षित किया गया है। 100 बेड वाले टड़ियांव सरकारी अस्पताल को एल टू बनाया जाएगा। जबकि एलवन बनाए जाने के मामले में कवायद चल रही है। 14 डाक्टर रिजर्व रखे जाएंगे। जिले में मुहम्मदाबादगोहना सीएचसी, 100 बेड वाले टड़ियांव, परदहां सीएचसी, जिला महिला चिकित्सालय सहित चार आक्सीजन प्लांट की सुविधा है। इ
सके साथ ही 50 बेड से अधिक क्षमता वाले निजी अस्पतालों के संचालकों को आक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से फरमान जारी किया है। टीकाकरण के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो 13 लाख 64 हजार 207 को पहला डोज लगा है। दूसरी डोज छह लाख 53 हजार 565 लोगों को दूसरी डोज लग गया है। नए वेरियंट को देखते हुए नगर में नौ आरआरटी टीमों द्वारा मऊ जंक्शन, रोडवेज डिपो पर बाहर से आने वाले यात्रियों की एंटीजेन जांच करने के साथ आरटीपीसीआर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा अलग से गठित एक विशेष टीम द्वारा विदेशों से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। जिले के सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जिले में कोई नया केस नहीं मिला है। संभावित तीसरी लहर से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। 50 बेड से अधिक क्षमता वाले निजी अस्पतालों के संचालकों को ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए निर्देश दिया गया है।