{"_id":"681ba832333084da5b01affb","slug":"hawaii-tells-you-how-to-avoid-and-control-fire-mau-news-c-295-1-svns1028-127641-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हवाई हमने से बचने और आग पर काबू पाने तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हवाई हमने से बचने और आग पर काबू पाने तरीके बताए
विज्ञापन
मऊ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर हर देशवासी उत्साहित हैं, वहीं बुधवार को आपातकालीन हालात से निपटने के लिए मॉक ड्रिल बुधवार को एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हुआ। चार घंटे से अधिक समय तक चले इस मॉक ड्रिल में हवाई हमला होने के स्थिति में बचाव, आग लगने की स्थिति में बचाव और आग पर काबू पाने के साथ बिना किसी सुविधा के घायल मरीज को प्राथमिक उपचार देने के साथ उसे समय से अस्पताल पहुंचाने को लेकर मॉक ड्रिल कर इसकी जानकारी मौजूद 300 से अधिक छात्रों को दिया गया।
इससे पहले मॉक ड्रिल को संबोधित करते हुए एसपी इलामारन जी और एएसपी महेश सिंह अत्रि ने बताया कि खतरे का सायरन बजते ही खुद के साथ दूसरों को जागरूक करते हुए बंकर या सुरक्षित जगहों पर जाना है। साथ ही इस घटना को लेकर पैनिक नहीं होना। इस दौरान एनसीसी कैड्ट द्वारा इस घटना से बचाव को लेकर डेमो भी दिया गया। इसके बाद हमले के बाद अगर कोई व्यक्ति घायल होता है तो मौके पर स्ट्रेचर से उसे किसी तरह से अस्पताल पहुंचाना है। स्ट्रेचर न होने की स्थिति में किसी तरह से सामुहिक रूप से कुछ लोगों की मदद से स्ट्रेचर बनाना, कई लोग न होने पर अकेले किस तरह से घायल को अस्पताल पहुंचाने के बारे में बताया गया। सीएफओ के वर्मा ने हमले के दौरान आग लगने की घटना से बचाव के साथ भवनों के छत पर फंसे लोगों को सुरिक्षत उतारने का मॉक ड्रिल कर बताया गया। साथ ही इस तरह के हमले में गैस सिलिंडर पर आग लगने पर उस पर काबू पाने का डेमो भी दिया गया।
हर थाने पर गठित हुई हैं टीमें, गांव गांव पहुंचकर कर रहीं जागरूक
मऊ। एसपी इलामारन जी ने बताया कि मॉक ड्रिल के साथ जिले के बारह थाना पर इसको लेकर जागरूकता टीम गठित की गई है। जिसके द्वारा इस आपातकाल में बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से बचाने के साथ इसको प्रचारित न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साइबर सेल की टीम भी इसको लेकर सोशल मीडिया के सभी सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।