फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Harendra Singh argued in court witness

कोर्ट में गवाह हरेंद्र सिंह की जिरह हुई

Wed, 13 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 13 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Harendra Singh argued in court witness
ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई बुधवार को एडीजे कोर्ट नंबर तीन राजीव गोयल की कोर्ट में हुई। मामले में पक्षकारों की ओर से बहस नहीं की गई। जिसके चलते एडीजे ने बहस के लिए 18 जनवरी की तिथि नियत किया। वही रामसिंह मौर्या की हत्या के मामले की सुनवाई  एडीजे कोर्ट नंबर चार डॉ. अजय कुमार की कोर्ट में हुई। जिसमें गवाह हरेंद्र सिंह की आरोपियों की ओर से जिरह की गई। जिरह पूरी नहीं हो सकी। एडीजे ने मामले में जिरह के लिए दो फरवरी की तिथि नियत किया। सदर विधायक मुख्तार अंसारी को जेल से लाकर कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन



पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह की 29 अगस्त 2009 को गाजीपुर तिराहे के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी दौरान गोली लगने से उनके  साथी राजेश राय व चालक शब्बीर घायल हो गए। बाद में राजेश राय की मौत हो गई। हरेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज हुई।  जिसमें पुलिस ने विवेचना के बाद सदर विधायक मुख्तार अंसारी सहित 11 लोगों  केे आरोपी बनाया गया। मामला एडीजे कोर्ट नंबर तीन राजीव गोयल की कोर्ट में चल रहा है। जिसमें बहस होनी थी।
विज्ञापन


दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। तत्कालीन एआटीओ कार्यालय के पास 19 मार्च 2010 को ठेकेदार हत्या अजय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले के गवाह रामसिंह मौर्या व सुरक्षा में लगा सिपाही सतीश की गोली  मारकर हत्या कर दी गई। अशोक सिंह की तहरीर पर सदर विधायक मुख्तार अंसारी  सिंह पांच नामजद व कुछ अज्ञात हत्यारोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज हुई।  जिसमें पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया है। जिसमें जिरह पूरी नहीं हो सकी।अब दो फरवरी  की तिथि नियत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed