फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Harassment

ई पास के नाम पर पर व्यापारियों का उत्पीड़न

Fri, 08 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Harassment
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग से व्यापारियों के संग बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि ई-पास के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिना कोई कारण बताए उनका आवेदन निरस्त किया जा रहा। जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि जनपद मे निम्न तथा मध्यम वर्गीय व्यापारियो के समक्ष लाकडाउन के बाद रोजी रोटी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। जिन व्यापारियो को कारोबार चालू करने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी किया जा रहा है उन्हे ई पास बनाने वाले सक्षम अधिकारियो व विशेषकर लिपिकों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। इस कृत्य को किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा। कहा कि ई पास बनाने मे हिलाहवाली करने वालों पर कार्यवाही किया जाए अथवा ई पास की अनिवार्यता समाप्त किया जाए। इसके साथ साथ रेडिमेड, होजरी, जनरल स्टोर, वस्त्र होजरी तथा अर्नामेंट्स व शृंगार सामग्री की दुकानों को भी खुलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता, दोहरीघाट के अध्यक्ष विनय जायसवाल, गुलाब चंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर फ़ैजी, श्याम मद्धेशिया, इफ्तेखार अहमद, अशोक सिंह, गामा यादव, सुनील यादव, हरिश्चन्द्र गुप्ता, अंजनी मद्धेशिया, सुभाष कन्नौजिया, सोनू कन्नौजिया, राम अवध सिंह, फैयाज ,संजय गुप्ता, अरुण जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed