फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Har har Mahadev

चहंुओर हर-हर महादेव

Mon, 25 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 25 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev
जलाभिषेक
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों आस्थावानों का रेला लगा रहा। श्रद्धालु हर-हर महादेव का घोष करते हुए मंदिर पहुंचते रहे और पूरा जिला ही भक्तिभाव में मग्न दिखा। लोगों ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। केसरिया परिधान धारण किए कांवरिए जल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन



सावन के सोमवार को शहर की हर गली केसरिया नजर आया। पूरे उत्साह के साथ कांवरियों की टोली पहुंचती रही और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करती रही। लोगों ने व्रत रखा और शिव मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन किया। महादेव के जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया गया। मंदिरों में दिन भर शिव पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिरों में अभिषेक करने पहुंची। पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठिया टोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित प्रसिद्घ शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित मंदिर, बालनिकेतन मोड़ शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भक्तों की कतार लगी रही। मधुबन के शिवपुर पाती गांव के शिवालय में भी हजारों आस्थावान शिव की पूजा करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मदिरों के बाहर कतार लगी रही लेकिन कांवरियों के पहुंचते ही उन्हें सबसे पहले मंदिर में जाने दिया गया। कोपागंज, नौसेमर स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों की भारी गहमागहमी नजर आई।


 बेलपत्र और दूध आदि चढ़ा कर मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। हर-हर महादेव के घोष से वातावरण गूंज उठा। सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों की विशेष सजावट की गई थी। मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन चला रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे। शहर भर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।



घोसी संवाददाता के अनुसार सावन के पहले सोमवार को कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।  नगर के  नरोखर पोखरा शिवमन्दिर, कस्बाबाजर पश्चिम मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव  मंदिर,बड़ागांव शिवमंदिर,रेलवे स्टेशन शिवमंदिर, पकड़ी रोड स्थित शारदा मंदिर  शिव मंदिर के साथ तिलई गांव स्थित शिव मंदिर,तड़ियाव स्थित शिव मंदिर के  साथ अन्य मंदिरों में पहुंच कर महादेव का जलाभिषेक कर आरती किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed