फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   handloom expo organised in mau

संस्कृति समेटे उत्पाद एक्सपो में लाए रंगत

Fri, 09 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 09 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
handloom expo organised in mau
नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कालेज हैंडलूम एक्सपो विभिन्न जगहों की संस्कृति समेटे उत्पादों से सज गया। एक्सपो का शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी 9 से लेकर 23 जनवरी तक चलेगी। जम्मू कश्मीर के स्टाल पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। 15 दिनों तक चलने वाले स्पेशल हैंडलूम प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसमें मेरठ, इटावा, मुरादाबाद, झांसी, कश्मीर, कानपुर, आजमगढ़, मऊ आदि स्थानों के बुनकरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लगाए गए स्टालों को देखा। डीएम ने सभी दुकानदारों को प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोेधित करते हुए जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि मऊ में ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर अच्छी चीजें मिल जाती हैं।

वहीं दुकानदारों को भी एक अच्छा बाजार मिलता है। प्रदर्शनी के  दौरान मुख्य रुप से जिला सूचनाधिकारी जितेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed