फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hand pump on Platform 1 out of order, water booth dry; Platform 2 has neither a hand pump nor a toilet.

Mau News: प्लेटफॉर्म एक पर हैंडपंप खराब, वाटर बूथ सूखा, दो नंबर पर न हैंडपंप न शौचालय

Sat, 27 Jun 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hand pump on Platform 1 out of order, water booth dry; Platform 2 has neither a hand pump nor a toilet.
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी के सप्लाई से गायब टोटी। संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां रोजाना दो हजार से अधिक यात्री विभिन्न ट्रेनों से सफर करते हैं, लेकिन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर पीने के पानी और शौचालय की सुविधा होने के बावजूद यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्टेशन से मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, अजमेर, अमृतसर, आसनसोल और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के लिए दर्जनों एक्सप्रेस व मेल गाड़ियां गुजरती हैं।
विज्ञापन

हजारों यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते हैं। स्टेशन पर यात्रियों के लिए दो प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन दोनों पर ही पीने के पानी का कोई समुचित इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लगा हैंडपंप महीनों से खराब है, जबकि वाटर बूथ में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। दूसरे नंबर प्लेटफॉर्म पर स्थिति और भी खराब है, जहां न तो हैंडपंप है और न ही पानी की व्यवस्था। लंबे समय से पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर शौचालय का निर्माण कराया गया है, लेकिन उसमें हमेशा ताला लगा रहता है और पानी की सुविधा भी नहीं है। यदि कोई यात्री बाहर से पानी लेकर शौचालय जाना चाहे तो भी उसे बंद होने के कारण लौटना पड़ता है।
दो नंबर प्लेटफॉर्म पर अभी तक शौचालय का निर्माण भी नहीं किया गया है। लंबी दूरी के यात्री, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी और शौचालय के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। गर्मी के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।

शनिवार को ट्रेन पकड़ने आए नौशाद, राममिलन, अशोक और शीला का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानी हो रही है। महत्वपूर्ण स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का न होना बेहद शर्मनाक है। कई बार रेल अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed