फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Half the buses went to election duty, people's journey became difficult

आधी बसें गईं चुनाव ड्यूटी में, मुश्किल हुआ लोगों का सफर

Mon, 07 Feb 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Half the buses went to election duty, people's journey became difficult
मऊ। शादी विवाह का सीजन होने के कारण यात्रियों की संख्या में इस समय काफी इजाफा हुआ है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर रोडवेज बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मऊ डिपो से संचालित हो रही 48 बसों में से 23 को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। एक साथ आधी बसों को चुनाव ड्यूटी में भेेजे जाने के कारण डिपो में बसों का टोटा हो गया है। ऐसी स्थिति में बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बसों की कमी काफी अखर रही है। चुनाव को लेकर प्रदेश में सुरक्षा कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए वाहनों को अधिग्रहित किया गया है। इनमें छोटे बड़े वाहनों के साथ रोडवेज की बसों का भी अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मऊ डिपो की अब तक 23 बसों का अधिग्रहण किया गया है। आधी बसों का अधिग्रहण होने के कारण कई रूटों पर बसों की कमी हो गई है। लंबी और छोटी रूटों पर जैसे-तैसे बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। ठंड और शादी-विवाह के इस मौसम के कारण बसों कमी का खामियाजा यात्रियों की भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा पाना परिवहन निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। स्थिति यह है कि मऊ डिपो के बेड़े में शामिल कई खराब बसों की मरम्मत कर निगम उसका संचालन करा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी रूट पर यात्रियों की फजीहत
मऊ। चुनाव ड्यूटी में 23 बसों का अधिग्रहण होने के कारण मऊ डिपो में बसों का टोटा हो गया है। जिसका खामियाजा विभिन्न रूटों पर यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या वाराणसी और गाजीपुर के रूट पर हो रहा है। हालांकि गाजीपुर के लिए मऊ डिपो से किसी भी बस का संचालन नहीं किया जाता है। गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली बसों से ही गाजीपुर और वाराणसी जाने वाले यात्री यात्रा करते हैं। लेकिन इन दिनों बसों की संख्या कम होने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ एआरएम रमेश चंद्र ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए मऊ डिपो से 23 बसों को भेजा गया है। बसों की कमी के बीच विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है उन रूटों पर्याप्त बसों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed