फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hacked Facebook ID of the police station and asked for money

थानाध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपये

Thu, 26 Nov 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Hacked Facebook ID of the police station and asked for money
मऊ/ कोपागंज। लोगों की शिकायत सुन उनकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई साइबर अपराधियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस को भी हाईटेक हो चुके साइबर अपराधी नहीं छोड़ रहे हैं। इसका उदाहरण थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी हैं। जिनकी फेसबुक आईडी हैककर साइबर अपराधी ने उनके परिचितों से रुपयों की डिमांड करने लगा। थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को जब हुई जब उनके परिचितों ने उनको संपर्क कर गोलमाल के बारे में बताया। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष ने तत्काल फेसबुक आईडी बंद कर दिया। साथ ही अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

साइबर अपराधी ने थानाध्यक्ष कोपागंज अजय कुमार तिवारी की फोटो लगाकर उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये की डिमांड करने लगा। इस दौरान जब अजय तिवारी के किसी परिचित से रुपया मांगा, तो वो अजय तिवारी से संपर्क किए। ऐसा क्या हो गया कि आपको रुपये की अचानक जरूरत पड़ गई। इस बात की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष ने पहले आईडी बंद कराई। साथ ही थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गए। इस संबंध में बात करने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने घटना की पुष्टि किया। बोले किसी साइबर अपराधी ने इस तरह की हरकत किया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही। दोषी का पता चलने पर उसके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाए्गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed