फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Guruji will go door-to-door to enroll children

गुरुजी घर-घर जाकर बच्चों का कराएंगे नामांकन

Mon, 06 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Guruji will go door-to-door to enroll children
अब गुरुजी गांव-मुहल्लों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराएंगे। दूसरे चरण में स्कूल न जाने वाले छह से 14 वर्ष के बच्चों का हाउस होल्ड सर्वे के तहत चिंहीकरण किया जाएगा। यह अभियान 16 जून से 30 सितंबर तक चलेगा। सर्वे अवधि में आला अधिकारी रेंडम स्थलीय सत्यापन भी करेंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए पत्र जारी किया है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। स्कूल चलो अभियान तथा जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने के बाद भी गांवों, मुहल्लों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काफी बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो जाते हैं। शासन की तरफ से वर्ष 2022 में 32730 नवीन बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य दिया गया था। पहले चरण हुए डोर टू डोर सर्वे में 28134 आउट आफ स्कूल बच्चों का नामांकन कराया गया। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से शिक्षा सत्र शुरू होगा। 16 जून से 30 सितंबर तक शिक्षक और शिक्षामित्र हाउस होल्ड सर्वे के तहत गांव, मुहल्ले घूमकर अभिभावकों को समझाकर बच्चों को स्कूलों में नामांकन कराएंगे। अधिकारियों की मानें तो नामांकन प्रक्रिया चलती रहती है। हाउस होल्ड सर्वे के सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। सर्वे अवधि में ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों, नगर शिक्षा अधिकारी रेंडम सत्यापन करेंगे। जबकि जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

दूसरा चरण का हाउस होल्ड सर्वे 16 जून से 30 सितंबर तक चलेगा। समस्त प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed