फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Guruji could not answer the question of the Deputy Director

उप निदेशक के सवाल का जवाब नहीं दे पाए गुरुजी

Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Guruji could not answer the question of the Deputy Director
मऊ। सरकार की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के कार्यप्रणाली में बदलाव आता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक हरि सिंह शाक्य ने शुक्रवार को परदहां ब्लाक क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर के शिक्षक से ज्यामिति बाक्स के सारे उपकरणों के नाम पूछे, लेकिन शिक्षक नाम तक नहीं बता पाए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक हरि सिंह शाक्य ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कहिनौर के निरीक्षण किया। इस दौरान उप निदेशक ने सातवीं कक्षों के बच्चों की क्लास ली। बच्चों से प्रश्न पूछा। सही जवाब देने पर बच्चों का हौसला बढ़ाया। भौतिक परिवेश आकर्षक मिला। इसके बाद विद्यालयों के शिक्षकों की क्लास ली। गणित शिक्षिका स्मृति पांडेय सहित सभी शिक्षकों को त्रिभुज के निर्माण के बारे में बताया। वायुमंडल में 20 प्रतिशत आक्सीजन होती है। जिसका बच्चों को ठोस ज्ञान देने के लिए बच्चों के सामने डिमांस्टे्शन करके दिखाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली। उप निदेशक ने गणित शिक्षक नंदकिशोर चौधरी से ज्यामिति बाक्स के सारे उपकरणों के नाम पूछा। वह सभी के नाम नहीं बता पाए। उप निदेशक ने सेट स्क्वायर का प्रयोग कर बताया। इसके बाद आईसीटी कक्ष का निरीक्षण किया। शिक्षकों को पौधों एवं प्रकाश संस्लेषण क्रिया पर आईसीटी प्रोजेक्ट बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed