फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Guidelines given for conducting peaceful voting

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए दिए गए दिशा निर्देश

Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Guidelines given for conducting peaceful voting
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को पुलिस लाईन सभागार में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल व पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की अध्यक्षता में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि पंचायत चुनाव सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी अधिकारियों का दायित्व है। कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार पंचायत चुनाव संपन्न कराये जाने हैं। उसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को यह सुनश्चित करना है कि आयोग के दिशा निर्देशों का कहीं भी उल्लंघन न हो और चुनाव शांति पूण तरीके से हो। कहा कि मतदान पूर्व सभी तैयारियों का गहनता से जायजा ले लें। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि बूथों पर शरारत करने वाले तत्वों की पहचान कर ली गई है। ऐसे तत्वों पर कड़ी निगाह रखें जो मतदान के दिन किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व सभी अधिकारी अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का निरीक्षण कर लें। मुकामी पुलिस और संबंधित थानाध्यक्षों से विचार विमर्श करके शांति व्यवस्था कायम रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में आज से ही भ्रमणशील रहें और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्पित रहें। बैठक में सभी सीओ , सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed