{"_id":"969709d4907e3983d442dc49775ed596","slug":"gramprdhan-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों का नहीं होनेे देंगे किसी कीमत पर उत्पीड़न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों का नहीं होनेे देंगे किसी कीमत पर उत्पीड़न
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधान सम्मेलन रविवार को पालिका कम्यूनिटी में आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि ग्राम प्रधान पंचायत का मुखिया होता है। हमारी प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन ग्राम प्रधानों के साथ है।
किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई भी अधिकारी ग्राम प्रधानों के साथ अन्याय करेगा तो ऐसे अधिकारियों को यहां
विज्ञापन
रहने नहीं दिया जाएगा। कहा कि ग्राम प्रधानों को अपने अधिकार तथा कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना चाहिए। कतिपय ग्राम प्रधान ऐसे होते हैं जो समाज को गंदा करने का काम करते हैं।
इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर ग्राम प्रधान स्वयं मिल सकते हैं पार्टी उसका समाधान निकालेगी। कुछ ग्राम प्रधान पार्टी व
सरकार को बदनाम कर रहे हैं यह उचित नहीं है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि ग्राम प्रधान ही एक ऐसा जनप्रतिनिधि है, जो अपने कर्तव्यों का पालन करता है।