{"_id":"5eb96f7e8ebc3e909b66a75a","slug":"grain-distribution-mau-news-vns5244093164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों में वितरित किए अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद में जरूरत मंदो में खाद्य सामग्री का वितरण करते जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। तहसील मुहम्मदाबादगोहना के नगर क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद 20 लोगों में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव / सिविल जज सीनियर डिवीजन सत्यवीर सिंह ने स्वयं सेवी संस्था महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति और ग्रामीण विकास संस्थान हथिनी के सौजन्य से खाद्य सामग्री और मास्क का वितरण किया। सचिव ने उपस्थित 20 लोगों को एक-एक करके राहत सामग्री वितरित की जिसमें आटा, चावल, दाल ,सरसों का तेल, आलू, सोयाबीन चना, मूंगफली, नमक, बिस्किट आदि सामानों को निर्धनों तथा असहाय लोगों के बीच वितरित किया गया। साथ ही कोरोना वायरस के संदर्भ में लॉक डाउन का पालन करने तथा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने , घर में रहने तथा भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। इस दौरान कोतवाल मुहम्मदाबादगोहना नीरज पाठक, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह , महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति के संजय मिश्रा,ग्रामीण विकास संस्थान के शमीम अब्बासी , भारत पुनरोत्थान अभियान के अभिषेक सिंह, सतीश पांडेय, संजय मिश्रा, मनोज तिवारी, शकील अहमद,धीरज त्रिपाठी , श्रीकृष्ण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।