फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   graameenon ne kiya matadaan ka bahishkaar

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Mon, 07 Mar 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
graameenon ne kiya matadaan ka bahishkaar
धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया गाँव के मतदान का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते मतदाता।संवाद - फोटो : MAU
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर बिंटोलिया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को मतदान का बहिष्कार किया। जानकारी होने पर एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दो बूथों में एक पर लोगों ने दोपहर तक एक भी वोट नहीं किया था। लेकिन दोबारा बूथ पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने मतदान शुरू किया। दोपहर दो बजे तक महज नौ वोट ही पड़े। प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 266 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां कुल 1,238 मतदाता हैं। बहिष्कार की जानकारी मिलने पर मौके पर एसडीएम पहुंचे और मतदाताओं को समझाया। लेकिन वह नहीं माने। दोपहर बाद फिर से कई अधिकारी बूथ पर पहुंचे और लोगों को समझाया। जिसके बाद एक्का-दुक्का मतदाता वोट करने पहुंचने लगे। दोपहर बाद दो बजे तक महज नौ मतदान ही हुए थे। मतदाताओं ने कटान की समस्या का समाधान न होने के कारण मतदान का बहिष्कार किया था। बिंटोलिया गांव के मतदाता काफी दिनों से विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दे रहे थे। सोमवार को उन्होंने प्रदर्शन कर मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed