फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Governor will come today, will participate in many programs

आज आएंगी राज्यपाल, कई कार्यक्रमों में लेंगी भाग

Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Governor will come today, will participate in many programs
मऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो नवंबर को मऊ जनपद में आएंगी। वे यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके आगमन के मद्देनजर जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। राज्यपाल मंगलवार को सुबह11.15 बजे मऊ के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगी। वहां से कार से कलेक्ट्रेट आएंगी। कलेक्ट्रेट सभागार में 1.20 घंटे तक बैठक में भाग लेंगी और किसानों तथा आंगनबाड़ी कर्मियों से मिलेंगी। उनका जिला अस्पताल और जिला पंचायत में भी कार्यक्रम है। इस दौरान राज्यपाल शीतला माता मंदिर भी जाएंगी और पूजन अर्चन करेंगी।
विज्ञापन

राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सारी व्यव्स्थाएं कर दी गई हैं। जिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। सोमवार को उनकी ब्रीफिंग बैठक की गई। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक ली। पुलिस कप्तान ने अधिकारियों को बताया कि किन अधिकारियों को कहां कहां पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालनी है। इसके अलावा जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और एसपी घुले सुशील ने पुलिस लाइन से लेकर कलेक्ट्रेट और फिर शीतला धाम के सभी रास्तों को देखा। दोनों अधिकारियों ने की गई तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से शीतलाधाम की सड़क की दोनों पटरियों को खाली करा दिया गया है। सामान्यतया प्रमुख सड़कों पर आवागमन रोजाना की तरह सामान्य रूप से चलता रहेगा। राज्यपाल के शीतलाधाम की ओर से जाने के समय बड़े वाहनों को कुछ देरी के लिए रोका जा सकता है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर सभी सभी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed