{"_id":"628e75b2da8e607d1040b472","slug":"government-wants-to-run-double-bulldozers-on-the-poor-mau-news-vns655501723","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों पर डबल बुलडोजर चलाना चाहती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पूरे प्रदेश में चल रहे राशन कार्ड के सरेंडर और वसूली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।धरने को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार गरीबों पर डबल बुलडोजर चलाना चाहती है जो उत्तर प्रदेश में चुनाव के समय गरीबों को राशन दे करके अब उसे ब्याज सहित वसूलने का खड़ यंत्र कर रही है। यह सरकार गरीबों को देखकर घृणा महसूस करती है और गरीबों को हर तरह से मिटाने का प्रयास कर रही है ।परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता यह होने नहीं देंगे। सरकार राशन बांट रही थी परंतु वह अपने अधिकार का दुरुपयोग करके राशन कार्ड को सरेंडर करने की बात कह रही है और उनसे दिए गए अनाज को ब्याज सहित वसूलने की रणनीति पर काम कर रही है । उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यह सरकार हिटलर के नक्शे कदम पर चलते हुए गरीबों को खत्म करना चाहती है। यह गरीबी को नहीं गरीबों को खत्म करने पर अपना कार्य कर रही है लेकिन हम हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दमनकारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा और समय आने पर पूरे कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार है। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।धरने में मधुसूदन त्रिपाठी, अकरम प्रीमियर,रमन पांडेय,रवि खंडेलवाल,ख्वाजा असलम गुड्डू,पूजा राय, त्रिभुवन भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।