फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government has done better work in the interest of farmers

व्यापारी हित में काम कर रही प्रदेश सरकार

Sat, 14 Sep 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Government has done better work in the interest of farmers
कलेक्ट्रेट पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते उ0प्र0 व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्त? - फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश की भाजपा सरकार ने वैसे तो सभी वर्गों के लिए काम किया है, लेकिन व्यापारियों और किसानों के हित में और भी बेहतर कदम उठाई। जबकि पूर्व की सरकारों में प्रदेश का व्यापार नष्ट होने के कगार पर पहुंच गया था। तमाम योजनाओं को लागू कर सरकार ने प्रदेश में व्यापार को संजीवनी देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा।
विज्ञापन

मनीष गुप्ता ने कहा कि विदेशों से आने वाले सामानों में अधिकांश ऐसे सामान थे जो मानव समाज के लिए हानिकारक थे, उदाहरण के लिए प्लास्टिक के बने चावल, अंडे आदि चोरी से लाए जाते थे। इस चोरी ने प्रदेश के व्यापार को प्रभावित कर दिया था। इन पर सरकार ने सख्ती दिखाई। कहा कि सरकार ने फूड प्रोडक्ट यूनिट का गठन कर यूनिट लगाए जाने पर 70% अनुदान देने की व्यवस्था की है। इस अनुदान में 35% केंद्र तथा 35% प्रदेश सरकार की भागीदारी होगी। बोले कि व्यापार में बाधक बन रही बिजली के उत्पाद को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में सरकार सौर ऊर्जा का प्लांट लगाने पर जोर दे रही है। प्रदेश सरकार आम के बाग लगाने और मत्स्य पालन के लिए भी अनुदान दे रही है, मत्स्य पालन की लागत का 50% सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश व्यापारिक कल्याण बोर्ड की तरफ से छोटे व्यापारियों को मुफ्त किट उपलब्ध कराने और उन्हें मुफ्त प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत एक लाख नौजवानों को रोजगार देने की मंशा है। व्यापारी किसानों की यदि मंडी जाने के दौरान होने वाली दुर्घटना और नुकसान की भरपाई भी सरकार करने के लिए योजना चलाई है। इसमें नुकसान होने पर दो लाख रुपये तक का तथा मौत होने पर दस लाख रुपये तक मुआवजा देने का प्राविधान है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed