फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Government conspiring to end reservation

आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही सरकार

Mon, 25 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government conspiring to end reservation
मऊ। हिंदी भवन में रविवार को ‘सामाजिक भागीदारी सम्मेलन’ में सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि समाज को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर और डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों पर चलाकर ही बराबरी का दर्जा दिलाया जा सकता है। दलितों और पिछड़ों को सामाजिक भागीदारी तभी मिलेगी जब सभी संगठित रहेंगे। कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेच रही है। आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है, जिससे पिछड़ा वर्ग दलित समाज वंचित रह जाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद्र राम ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर पिछड़ों और दलितों के नायक रहे हैं, उन्हीं के सिद्धांतों पर चलकर ही सामाजिक भागीदारी मिल सकती है। दलित समाज के लोग आपस में सामंजस्य बैठाकर शासन-प्रशासन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सूर्यभान यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही शिक्षा में आई गिरावट को सुधारा जा सकता है। साथ ही मृतप्राय हो चुके शिक्षण संस्थाओं को जीवन प्रदान किया जा सकता है। सम्मेलन में सीताराम यादव, डॉ. एचएन सिंह पटेल, प्रेमचंद, कौशल, वीरेंद्र यादव, अभिमन्यु मौर्या, रविंद्र यादव, रामभवन, जयप्रकाश यादव, राम कुमार भारती, राम सोच यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed