फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Govardhan Puja performed in a joyful atmosphere

हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुई गोवर्धन पूजा

Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja performed in a joyful atmosphere
मऊ। गोवर्धन पूजा तथा भइया दूज का पर्व नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में मनाया गया। शनिवार को भाई की मंगल कामना को लेकर बहनों ने व्रत रखा और भगवान गणपति की पूजा की। भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने उनके लंबी उम्र की मंगल कामना की। अधिकांश भाइयों ने अपनी बहनो को उपहार भी दिया।
विज्ञापन

भइया दूज का पर्व भाइयों और बहनों के लिए सद्भावना बढ़ाने का दिन भी कहा जाता है। दीपावली के पर्व के बाद से ही बहनें इस पर्व की तैयारी मे जुट गई थीं। शनिवार सुबह ही बहनें स्नान कर निर्जला व्रत का संकल्प लिया और भगवान गणेश का पूूजन अर्चन कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना भी की। साथ ही उनके आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना किया। भाइयों ने भी उनके रक्षा का संकल्प किया। इस दौरान अपूर्व उत्साह देखा गया। भाई को माथे पर टीका लगाकर आरती भी उतारी और उनका मुंह भी मीठा कराया।
विज्ञापन

किवदंती के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजभूमि के लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिये कहा था। भगवान इंद्र ने किसी बात से नाराज होकर ब्रजवासियों पर कहर ढाना शुरू कर दिया था, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा शुरू हो गई। इसी मान्यता के तहत नगर भीटी, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, ब्राह्मणटोला सहित विभिन्न मुहल्लों सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक गोवर्धन पूजा की। साथ ही विभिन्न प्रकार के पकवान भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पवनी, सिकरौर, सेमरीजमालपुर, चचाईपार, मझवारा सहित विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा और भैया दूज का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने व्रत रख कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर अच्छे अच्छे पकवान बनाए गए। इस अवसर पर भाइयों ने छोटी बहनों को उपहार भी दिए। पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। भैया दूज को मनाने के लिए घरों में साफ सफाई कर के गाय के गोबर से घर के फर्श की पुताई की गई। बहनों ने व्रत रखा, पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद देर शाम भाइयों को भोजन कराने के बाद पारण किया।

पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवो में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के पिपरीडीह, भार,रैकवार डीह, भार, सुअराबोझ, कहिनौर, खरगजेपुर सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं ने गोलाकार आकृति बनाकर कथा सुनी और विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज का पर्व श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाया गया। बहनों ने व्रत रख कर भाइयों के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed