{"_id":"605b6ce68ebc3ee64c6c1463","slug":"gond-people-demonstrated-mau-news-vns5817389142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंड जाति के लोगों ने जुलूस निकाल किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंड जाति के लोगों ने जुलूस निकाल किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। अनुसूचित जनजातीय प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज गोंड समाज के लोगों लोगों ने अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा।
इस प्रदर्शन में महिलाओं सहित काफी संख्या में नाराज युवा छात्र और छात्राए और महिलाएं भी शामिल रही। गोंड सभा के लोगों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अभी तो यह कम है अगर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनता है तो आगे इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गोंड महासभा द्वारा लगातार ज्ञापन देने के बाद भी जाति प्रमाण पत्र नही बनाया जा रहा है। अखिल भारतवर्षीय के लोंगो सब्र टूट गया और काफी संख्या में अलग-अलग तहसीलों से आए गोंड महासभा के लोंगो ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे । वही काफी भीड़ को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बुलानी पड़ी हालांकि गोंड महासभा के लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर शांतिपूर्वक अपनी मांग को रखा । इस दौरान किशन लाल गोंड अखिल भारतवर्षीय गोड़ महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा देश के आजादी के बाद भी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं होने से वह सरकारी योजनाओं से वंचित होते चले जा रहे हैं । चाहे सरकारी नौकरी या केंद्र या राज्य सरकार कि कोई भी योजना शामिल हो, इन सभी चीजों से नौजवान, युवा या छात्र सभी परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। इसी को लेकर गोंड महासभा के लोंगो द्वारा जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब एक अभियान चला दिया है । जिलाध्यक्ष ने कहा कि जाति प्रमाणपत्र न बनाए जाने से मजबूरी में हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आज शाम तक मीटिंग करके जाति प्रमाण पत्र बनवा देंगे कहा कि अगर फिर भी जाति प्रमाण पत्र नहीं बना तो हर मंगलवार को हर तहसीलों पर जाकर घेराव करेंगे। कहा कि भारत सरकार का शासनादेश है कि गोंड जाति को अनुसचित जन जाति का प्रमाण पत्र बनाया जाए, लेकिन जिले के अधिकारियों द्वारा नहीं बनाया जा रहा है।