फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl raped on pretext of getting job accused of threatening to kill her after pregnant in mau

मऊ: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को चंडीगढ़ ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Tue, 01 Feb 2022 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on pretext of getting job accused of threatening to kill her after pregnant in mau
नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवती को चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है। मामला मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती(23) ने बताया कि वह काफी गरीब परिवार से है। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र निवासी मानवेंद्र सिंह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। उसने युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया। इस दौरान वह उसके साथ एक साल पहले चंडीगढ़ पहुंच गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि नौकरी के नाम पर मानवेंद्र उसके साथ आए दिन शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए उस पर दवाब बनाया। जहां उसके साथ युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह से कुछ दिनों पहले अपने गांव पहुंची और आरोपी के परिजनों को इससे अवगत कराया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसे गालीगलौज देकर भगा दिया।

इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिवार के तीन सदस्य मां, पिता और बहन को आरोपित करते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी। इस दौरान एसओ कोपागंज हरेराम मौर्या ने बताया कि पीड़िता से मिली तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed