फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girl cut off both legs after falling while boarding train, was coming home with mother from Godan Express

Mau: ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से बच्ची के दोनों पैर कटे, गोदान एक्सप्रेस से मां के साथ आ रही थी घर

Fri, 24 Nov 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Nov 2023 10:11 AM IST
सार

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलने पर जैसे ही एक बच्ची ने चढ़ने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गई। जिसमें बच्ची के दोनों पैर कट गए। 

विज्ञापन
Girl cut off both legs after falling while boarding train, was coming home with mother from Godan Express
Mau: ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरने से बच्ची के दोनों पैर कटे - फोटो : संवाद

विस्तार

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को लोकमान्य तिलक से चलकर गोरखपुर को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से एक 10 वर्षीय बच्ची का पैर फिसल जाने के कारण उसके दोनों पर कट गये। इस घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। मुंबई से सवार होकर मरदह जिला गाजीपुर निवासी अंकिता गुप्ता पुत्री सुधीर गुप्ता (10 वर्ष) अपनी माता के साथ घर आ रही थी।जैसे ही ट्रेन मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर 4:30 बजे रुकी और वह बच्ची किसी काम के लिए नीचे उतरी गई।

विज्ञापन

ट्रेन चलने पर जैसे ही उसने चढ़ने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गई। जिससे उसके दोनों ट्रेन में फंसकर कट गये। इस घटना की जानकारी जैसे ही स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ गौड़ को हुई तो ट्रेन को रुकवाया और उसके परिजन आनन फानन में घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची के दोनों पैर कट जाने के कारण हालत गंभीर हो गई। जिससे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ गॉड ने बताया कि बताया कि बच्ची के परिजनों द्वारा कोई लिखित मेमो नहीं बनाया गया है, लेकिन घटना की जानकारी है और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तथा आरपीएफ पुलिस आजमगढ़ को दे दी गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed