फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Result BJP does not benefit from alliance Subhaspa Nishad Party

Ghosi Result: भाजपा को सुभासपा-निषाद पार्टी से गठबंधन का फायदा नहीं, जनता ने दावों की हवा निकाल दी

Sat, 09 Sep 2023 04:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 04:21 PM IST
सार

घोसी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने दम लगाया था। भाजपा को सहयोगी सुभासपा और निषाद पार्टी का साथ मिला, लेकिन फायदा हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
Ghosi Result BJP does not benefit from alliance Subhaspa Nishad Party
घोसी में जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करके सपा ने अपनी सीट बरकरार रखी। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 42,759 वोटों के अंतर से बड़ी व रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को एकतरफा मुकाबले में हराया। भाजपा को सहयोगी सुभासपा और निषाद पार्टी का साथ मिला, लेकिन फायदा हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव प्रचार किया। गांव-गांव गए और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जीतवाने की अपील की, लेकिन मतदाताओं का रुख नहीं बदल सके। इसी तरह निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने भी चुनाव प्रचार किया था। उनका दावा है कि निषाद वोट भाजपा को मिला है, लेकिन सपा प्रत्याशी के रिकॉर्ड वोटों से जीत के अंतर ने दावों की हवा निकाल दी।

विज्ञापन

भाजपा ने झोंकी ताकत, फिर भी नतीजे विपरीत

घोसी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने दम लगाया था। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करीब चार दिन तक घोसी में कैंप किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी डटे रहे। क्षेत्र में जाकर वोट मांगा, लेकिन नतीजे विपरीत आए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री जितिन प्रसाद, अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह, नंद गोपाल नंदी, असीम अरुण, सूर्य प्रताप शाही, एके शर्मा, विजय लक्ष्मी, दानिश अंसारी और गिरीश यादव ने भी प्रचार किया। अंतिम समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा भी हुई थी। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान जनसमर्थन नहीं जुटा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शिवपाल यादव की रणनीति सफल

Ghosi Result BJP does not benefit from alliance Subhaspa Nishad Party
सपा महासचिव शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

घोसी विधानसभा सीट पर जीत बरकरार रखने के लिए सपा ने भी जोर लगाया था। उपचुनाव में प्रचार करने पहली बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आए। जनसभा करके सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को विजयी बनाने की अपील की थी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी घोसी में कैंप किया था। लगातार चुनाव प्रचार किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी डटे रहे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते रहे। इसका नतीजा सकारात्मक आया और सपा प्रत्याशी के पक्ष में जमकर वोटिंग हुई।

सपा-भाजपा को छोड़ सबकी जमानत जब्त

मतगणना के बाद जो नतीजे सामने आए, उसके मुताबिक सपा और भाजपा को छोड़कर सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। नियमानुसार, कुल मतों का 16.66 फीसदी (1/6 वां हिस्सा) वोट हासिल करना होता है, जो सपा व भाजपा प्रत्याशी को छोड़कर कोई नहीं पा सका है।

निर्दलियों व छोटे दलों के प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट

उपचुनाव में नन ऑफ द एवब (नोटा) भी खूब दबाया गया है। छह निर्दलीय व छोटी पार्टी के प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। कुल 1725 मतदाताओं ने नोटा दबाया था, जो कुल मतदाता का 0.79 फीसदी होता है। नोटा से कम वोट पाने वालों में मुन्नीलाल, राजकुमार चौहान, सुनील चौहान, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पांडे और विनय कुमार का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed