Mau News: फर्जी अस्पतालों को लेकर सांसद राजीव राय का तंज, बोले- उपमुख्यमंत्री के चलते पनप रहे मेडिकल माफिया
Mau News: मऊ जिले में एक महीने में चार महिलाओं की अस्पताल में मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। जांच में ये सभी अस्पताल फर्जी पाए गए हैं। इस मामले को लेकर घोसी सांसद ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी अस्पतालों का सबसे बड़ा दोषी इस महकमे का मुखिया और उप मुख्यमंत्री हैं। उनको मैं व्यकितगत रूप से, पत्र लिखकर, परेशान हो गया तो सोशल मीडिया पर इससे अवगत कराया। इस उम्मीद से कभी तो इस पर कार्रवाई करेंगे। यह बात घोसी सांसद राजीव राय ने जिले में फर्जी अस्पतालों में बीते अगस्त माह में चार महिलाओं की मौत के बाद अमर उजाला से चर्चा के दौरान कही।
सांसद राजीव राय ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के संरक्षण में चिकित्सा विभाग का यह क्षेत्र माफियाओं से घिर गया है। मुझे कोई हिचक नहीं है यह कहने में वह इन माफियाओं के सरगना बन चुके हैं। कहा कि वह उप मुख्यमंत्री को चुनौती देते हैं कि वह उनके साथ घोसी लोकसभा क्षेत्र में चलें तो उन्हें खुद फर्जी अस्पतालों की हकीकत बयां होगी। सत्ता सरकार के संरक्षण में चिकित्सा माफिया सक्रिय हैं, हर गली, हर मोड़ पर एक अस्पताल है। एक ही डॉक्टर का नाम कई अस्पतालों पर है।
सरकारी अस्पतालों में दलाल सक्रिय हैं, दलाल डॉक्टरों के चेंबर में बैठे रह रहे है, जो कि डॉक्टरों के निजी क्लीनिक का पता बताते हैं। अमर उजाला टीम ने अगस्त माह में बिना पंजीयन के संचालित निजी अस्पतालों में चार महिलाओं की मौत के मुद्दों पर चर्चा करने पहुंची थी। इस दौरान सपा सांसद ने कहा कि यह बेहद गंभीर मुद्दा है, नगर में महिलाओं की मौत के बाद नगर क्षेत्र में अभियान न चलना सवालिया निशान उठा रहा हैं।
इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: टॉफी का लालच देकर बच्ची का अपहरण, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
सपा सांसद ने कहा कि हर रोज कहीं न कहीं मौत हो रही है, लेकिन मामला दबा दिया जाता है। चार मामले उजागर हो गए तो यह जिम्मेदार कार्रवाई करने को मजबूर हैं। बताया कि उनके द्वारा डीएम-सीएमओ को पत्र लिखा गया है, इससे पहले दिशा की बैठक में उनके द्वारा यह मुद्दा उठाया जा चुका है।
उन्होंने चेताया है कि किसी राजनैतिक दवाब में उनके द्वारा जान से खेलने वाले इन मौत के सौदागरों को बचाने की कोशिश की जाती है, तो वह खुद सपा कार्यकर्ताओं के साथ फर्जी अस्पतालों पर पहुंचकर उसे उजागर करने के साथ दिशा बैठक में मृत महिलाओं के परिजनों को जिम्मेदारों के समक्ष खड़ाकर सवाल करेंगे। वह वुधवार को इस मामले को लेकर डीएम-सीएमओ से मिलेंगे, अगर उसके बाद भी कोई कार्रवाई न हुई तो खुद सपा कार्यकर्ताओं के साथ फर्जी अस्पतालों को चिह्नित कर उन्हें बेनकाब करेंगे।