फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi Bypoll Minister Sanjay Nishad controversial statement on samajwadi paarty with jalidar topi

Ghosi Bypoll: 'जालीदार टोपी वाले जाली लोगों के साथ हैं', मंत्री संजय निषाद ने दिया विवादित बयान

Fri, 01 Sep 2023 03:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 03:16 PM IST
सार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की जीत होगी। बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए संजय निषाद ने विवादित बयान दे डाला। 

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Minister Sanjay Nishad controversial statement on samajwadi paarty with jalidar topi
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव है। जिसके चलते लोगों के जेहन में सिर्फ एक ही सवाल है कि सपा या भाजपा में से कौन जीतेगा। ऐसे में भाजपा के सहयोगी दल के नेता और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की जीत होगी।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए संजय निषाद ने विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जाली हैं। आगे कहा कि जालीदार टोपी वाले जाली लोगों के साथ हैं। इसके साथ ही दावा किया केंद्र-प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था।

विज्ञापन

घोसी उपचुनाव में भाजपा नहीं एनडीए प्रत्याशी

चुनाव प्रचार के लिए घोसी पहुंचे संजय यादव ने कहा कि यहां भाजपा नहीं बल्कि एनडीए प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, अपना दल के आशीष पटेल भी घोसी में एनडीए के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।  घोसी उपचुनाव को लेकर संजय निषाद ने कहा कि सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव को अब आसान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुसलमान के सामने कोई जाति नहीं होती। संजय निषाद ने कहा कि सपा में भाड़े के पहलवान है। मुलायम सिंह यादव का अखाड़ा फिर से शुरू करें तो शायद समाजवादी पार्टी बच जाएगी। आगे कहा कि सपा शाषण काल में मुस्लिम समाज और पिछड़ों के साथ धोखा हुआ। मुस्लिम समाज ने हमेशा सपा का साथ दिया लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला।

अब उन्हें समझ में आ रहा है कि उनके साथ गलत हुआ है। पिछड़ी जातियों और निषाद समाज के लोगों के लिए पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया। यही कारण है कि आज की तारीख में सभी लोगों का साथ एनडीए को मिल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed