फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi By Election Result 19 counting teams..will count votes on 14 tables, there will be three-tier security

Ghosi By Election: 19 मतगणना टीम, 14 टेबलों पर करेगी वोटों की गिनती, देखिए चुनाव परिणाम अमर उजाला के संग

Thu, 07 Sep 2023 03:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 07 Sep 2023 03:29 PM IST
सार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए चार गेट बनाए गए है।

विज्ञापन
Ghosi By Election Result 19 counting teams..will count votes on 14 tables, there will be three-tier security
कलेक्ट्रेट में बने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने मतगणना स्थल पर शुक्रवार को घोसी उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। इस पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए से निगरानी रखी जाएगी। मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए है। वहीं पुलिस प्रशासन ने मतगणना स्थल को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया है।

विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए चार गेट बनाए गए है। जिसमें प्रेक्षकगण/रिटर्निंग अफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर, अन्य अधिकारी के अलावा गणना कर्मचारी अन्य शासकी अधिकारी/ कर्मचारी (जिनको ड्यूटी गणना में किसी भी प्रयोजन में लगी हुई है) वह गेट नंबर 2 से प्रवेश करके गणना परिसर तक जाएंगे। जबकि प्रत्याशी/निर्वाचन अभिकर्ता/गणना अभिकर्ताओं तथा पत्रकार, जिनके पास सक्षम अधिकारी के स्तर से जारी पास होगा का प्रवेश गेट नंबर 4 से होगा। बताया कि मतगणना हाल में अग्नेय अस्त्र-शस्त्र माचिस की डिब्बी बीडी सिगरेट, पान गुटका इत्यादि समस्त मादक सामग्रिया, मोबाइल फोन वीडियो कैमरा समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स (समार्ट वाच इयरफोन इत्यादि) झोला अटैची ब्रीफकेस इत्यादि) पानी का बोतल आदि वस्तुएं ले जाना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Ghosi By Election Result 19 counting teams..will count votes on 14 tables, there will be three-tier security
कलेक्ट्रेट में बने मतगणना स्थल पर सुरक्षा में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स का जवान। - फोटो : अमर उजाला
19 मतगणना टीम करेगी वोटों की गिनती
मतगणना कार्य कुल 14 टेबलों पर होगा,जिसके लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है, जिनमें से एक-एक मतगणना टीम आरओ एवं एआरओ हेतु तथा तीन मतगणना टीम रिजर्व के रूप में रहेंगी।जबकि प्रत्येक मतगणना टीम में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कार्मिक होगा। इस प्रकार एक मतगणना टीम में कुल चार कार्मिक रहेंगे।

एएसपी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी।इसकी मानीटरिंग एसपी जहां खुद करेंगे तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के कंधे पर होगी। जबकि तीन सीओ,17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक, 600 आरक्षी, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरा मिलट्री फोर्स तैनात रहेगी।वहीं मतगणना स्थल में जाने से पहले मेटेल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed