फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi By Election: Deputy CM Brajesh Pathak's allegation on SP before voting, said this on SP candidate's son

Ghosi By Election: मतदान से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर आरोप, सपा प्रत्याशी के बेटे पर कह दी ये बात

Sun, 03 Sep 2023 03:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 03 Sep 2023 03:22 PM IST
सार

घोसी उपचुनाव से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- घोसी उपचुनाव में सपा बेईमानी पर उतारू है। घोसी उपचुनाव में सपा के  प्रत्याशी के रिश्तेदार ने चौकी इंचार्ज को धमकाया है।

विज्ञापन
Ghosi By Election: Deputy CM Brajesh Pathak's allegation on SP before voting, said this on SP candidate's son
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। बोले-घोसी उपचुनाव में सपा बेईमानी पर उतारू है। घोसी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रिश्तेदार ने चौकी इंचार्ज को धमकाया है। शिवपाल यादव के नेतृत्व में सपा गुंडई ,अराजकता पर उतर आई है। निर्वाचन आयोग से हम आज शिकायत करेंगे कि चुनाव प्रभावित कर सकती है सपा। सपा के डीएनए में अराजकता है,किसी भी वक्त वायलेंस करा सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: 300 साल पुरानी परंपरा निभाते हैं पूर्वांचल के किसान, बाबा विश्वनाथ का करते हैं जलाभिषेक,पढ़ें ये खबर
विज्ञापन

सपा की बूथ लूटने की तैयारी है।  कोपा गंज थाने में सिपाही की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। कल रात में सूचना मिली की गाड़ी में पैसा लेकर चुनाव प्रभावित करने के लिए सपा के लोग घूम रहे हैं। एक ऑडियो भी मिला है जो सपा प्रत्याशी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेटे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तरह से पुलिसकर्मियों को धमका रहे हैं वो। मेरी आयोग से मांग है कि सपा घोसी का चुनाव हार रही है इसलिए ऐसे गुंडे,माफियाओं (शिवपाल सिंह यादव ) को वहां से बाहर कर देना चाहिए। इनके खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए। हमारा बीजेपी का डेलिगेशन आज आयोग के दफ्तर जायेगा और शिकायत दर्ज कराएगा। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या का आरोप है। इसके साथ ही अन्य दो लोगों की हत्या का भी आरोप भी है। घोसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed