फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghosi By Election BJP MP Manoj Tiwari thundered in Mau, said- 'There will be a furore in the opposition,

Ghosi By Election: मऊ में गरजे भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बोले-' विपक्ष में कपार फुरौव्वल होगा, इंतजार कीजिए '

Sun, 03 Sep 2023 01:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ। गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ। गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 03 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

चुनाव प्रचार के लिए मऊ पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन आए हैं। कहा कि  हमसे रूठ कर दूसरी जगह चले गए थे वापस हमारे पास आ गए तो ऐसे में उनका जीताकर विधानसभा भेजना हमारी भी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Ghosi By Election BJP MP Manoj Tiwari thundered in Mau, said- 'There will be a furore in the opposition,
मऊ में गरजे मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 'घोसी विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन आए हैं। हमसे रूठकर दूसरी जगह चले गए थे वापस हमारे पास आ गए तो ऐसे में उनको जीताकर विधानसभा भेजना हमारी भी जिम्मेदारी है।'

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशी में मनाया गया मां विशालाक्षी का प्राकट्य उत्सव, पत्तियों और गुलाब के फूलों से हुआ श्रृंगार
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी ने विश्व के पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने  विपक्षी दलों पर हमलावर होते हुए कहा कि जब भी कोई गलत काम करता है तो नाम बदलकर वापस आता है। उन्होंने कहा कि यह यूपीए थी। फिर नाम बदलकर इंडिया क्यों रखा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुट के बीच जब कपार फुरौव्वल होगा, उस समय का इंतजार आप करिए। उन्होंने कहा कि हमें  तो घोसी जीतना है और इसको प्रदेश की मुख्य राजनीति से जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghosi By Election BJP MP Manoj Tiwari thundered in Mau, said- 'There will be a furore in the opposition,
मनोज तिवारी - फोटो : social media

गाजीपुर में भी विपक्ष पर बरसे भाजपा सांसद
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। सरकार देश के लोगों का सम्मान और जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा घोसी में आयोजित उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी। वह आज घोसी उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वाराणसी से घोसी, मऊ जाते समय महाराजगंज तिराहे पर आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया।
वहीं, मनोज तिवारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गाजीपुर के पदाधिकारियों का एक जत्था चुनाव प्रचार के लिए घोसी भी रवाना हुआ, जो आज चुनाव प्रचार बंद होने तक वहां घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का अपील करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव, नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद,अच्छेलाल गुप्ता, जितेद्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष चौहान,मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, प्रवीण त्रिपाठी,संजीत सेवार्थ, मुरली कुशवाहा, अनिल जायसवाल, रंजीत कुमार राम, संजय बिंद,नन्दू प्रधान, कमलेश गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद राय, अरविंद कश्यप, ओमकार सिंह,अरविन्द बिंद मौजूद रहे।

Ghosi By Election BJP MP Manoj Tiwari thundered in Mau, said- 'There will be a furore in the opposition,
लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार की सुबह सांसद मनोज तिवारी बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। पूर्व अध्यक्ष के टर्मिनल भवन से निकलते ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने अपने नेता का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष के वाहनों का काफिला एयरपोर्ट से सीधे मऊ घोसी के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय,प्रभुनाथ दाढ़ी, सोमनाथ यादव,संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed