फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghori MP Harinarayan Rajbhar controversy's old ties

घोसी सांसद हरिनारायन राजभर का विवादों से पुराना नाता

Tue, 19 Mar 2019 11:26 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ghori MP Harinarayan Rajbhar controversy's old ties
सांसद हरिनारायन राजभर - फोटो : mau
 विवादित बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले घोसी सांसद हरिनारायन राजभर भ्रष्टाचर के आरोपों के घेर में फंसते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को प्रसारित एक निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में भाजपा सांसद काम कराने के बदले करोड़ों रुपये की मांग करते दिखाए गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि वोटर बिकाऊ होते हैं। इन्हें पैसे से खरीद कर चुनाव जीता जा सकता है।
हालांकि अमर उजाला से बात करते हुए राजभर ने स्टिंग ऑपरेशन के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। दावे के साथ कहा कि इस बारे में उनकी किसी से बात नहीं हुई है। न ही उन्होंने किसी से कभी भी काम कराने के बदले धन मांगा है। बोले, अगर टीवी पर कोई खबर है तो यह साजिश हो सकती है। उधर, चुनाव के ठीक पहले सांसद के स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद राजभर की दोबारा उम्मीदवारी को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। आम मतदाताओं से लेकर भाजपा नेता इस मुद्दे पर दिनभर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

निजी चैनल के स्टिंग में राजभर से बातचीत करने वाले ने खुद को बड़ा व्यापारी बताया।

बातचीत में कहा जा रहा है कि चुनाव में पांच-छह करोड़ खर्च करने वाले नहीं जीतते हैं।
इस पर राजभर कहते हैं कि आप लोग चुनाव में मेरे खर्चे में मदद करें तो चुनाव बाद मैं आपके सभी काम करा दूंगा।
सांसद का कहना है कि चुनाव खर्च काफी बढ़ गया है। कम से कम 10 से 12 करोड़ रुपये का खर्च होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed