{"_id":"5dd047ee8ebc3e54ae283d21","slug":"ghazipur-news-mau-news-vns4947515138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चकजियावन गांव निवासी राजभर जाति के लोग शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाए। इसमें पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी एसपी कार्यालय पहुंची थी। आरोप था कि क्षेत्र के सोनकर जाति के लोग उन्हे फर्जी और फर्जी एससीएसटी के मामलें में फंसाने का काम कर रहें है। एसपी ने पीड़ितों की बातों को सुनने के बाद जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
एसपी से मिलने आई भीड़ में शामिल रामानंद ने बताया कि गांव के कुछ दबंग किस्म के सोनकर जाति के लोग खुद ही विवाद करते है, इसके बाद थाने में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हे एससीएसटी के मामले में नामजद करा दें रहें है। इससे वो अपने परिवार का भरण पोषण कराने की बजाय इस समस्या से निपटने में पूरा समय जाया करना पड़ रहा है। साथ ही पढने वाले युवकों का भविष्य भी बबार्द हो रहा। प्रार्थना पत्र में रमानंद ने कई मामलों को जिक्र किया। एसपी ने कहा कि जांच कराकर उन्हे न्याय दिलाया जाएगा। सुनवाई करने के बाद सभी को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी से मिलने आए लोगों में मुख्य रुप से हीरा लाल, संजय कुमार, शैलेंद्र, श्याम कुमार, संतोष महेंद्र, शांति, धनवंती, उर्मिला, गिरीजा, प्रभा देवी, कौशल्या, कैलाशी, रीता आदि लोग शामिल रहें।