{"_id":"5dd047338ebc3e54c76ea63a","slug":"ghazipur-news-mau-news-vns4947496192","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष रामबली यसपाल ने कहा कि देश प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बेगुनाह लोगों को जेल में डाल दिया जा रहा है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ी जाति की छात्रवृत्ति से वंचित कराया जा रहा है। प्रदेशमें जबसे योगी सरकार बनी है तबसे प्रदेश भर में हत्या, माबलिचिंग, बलात्कार व भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। योगी सरकार असामाजिक तत्वों पर रोक नहीं लगाती है तो 30 नवंबर को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
फर्जी एनकाउंटरके नाम पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति से जुड़े लोगों की हत्याएं की जा रही है। इसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसी क्रम में रामकृपाल भारती ने कहा कि पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। उसमें भी क्रीमिलेयर लगा दिया गया है। इसलिए ओबीसी का क्रीमिलेयर समाप्त कर जातिय आधार पर 52 प्रतिशत आरक्षण किया जाए। शिवकुमार भारती ने कहा कि 60 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। धरने को कालीचरन दास, पांचू भारती, विजयशंकर, महिपाल चौहान, सुदामा गोंड़, अभय यादव, रविंद्र खरवार, आकाश, राजदिलावर, ब्रह्मानंद, रामानंद भारती आदि ने संबोधित किया।