{"_id":"6adfaa295cc6740a990c19de","slug":"ghazipur-crushed-mau-by-136-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-154115-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गाजीपुर ने मऊ को 136 रन से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गाजीपुर ने मऊ को 136 रन से रौंदा
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को एपीआरसी क्रिकेट अकादमी गाजीपुर और प्रतीक क्रिकेट अकादमी के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें एपीआरसी क्रिकेट अकादमी गाजीपुर ने प्रतीक क्रिकेट अकादमी मऊ को 136 रनों से हराया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एपीआरसी क्रिकेट अकादमी गाजीपुर की शुरुआत संभलकर हुई। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
गाजीपुर की ओर से अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, राजवीर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 32 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की सहायता से नाबाद 37 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पियूष कुमार ने 54 गेंदों पर 35 रन और अनुज ने 27 गेंदों पर 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐमान खान ने 33 गेंदों पर 10 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त रनों ने भी टीम के स्कोर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतीक क्रिकेट अकादमी मऊ की तरफ से गेंदबाजी में अयान यादव और अरुश ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रौनक के खाते में एक विकेट आया।
215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतीक क्रिकेट अकादमी मऊ की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती चली गई। पूरी मऊ की टीम महज 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 78 रन ही बना सकी । मऊ की ओर से अंश कुमार ने 35 गेंदों पर 18 रन और अमृत ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। ओम सिंह 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
गाजीपुर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। एपीआरसी अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रवि ने कहर बरपाते हुए महज 2.4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके अलावा राजवीर ने 3 ओवर में 16 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। समर, पियूष कुमार और आर्यन ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी और मारक गेंदबाजी के दम पर एपीआरसी क्रिकेट अकादमी गाजीपुर ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज किया।