फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gharghar increased 45 cm

24 घंटे में घाघरा 45 सेमी बढ़ी

Mon, 10 Jul 2017 12:05 AM IST
mau news
mau news Updated Mon, 10 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gharghar increased 45 cm
घाघरा नदी।
घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ने लगा है। जिससे तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 45 सेमी वृद्धि दर्ज की गई। इससे प्राचीन धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए उपाय नहीं हो रहे हैं। अब खतरे का निशान एक मीटर से भी कम रह गया है।
विज्ञापन

घाघरा के  जलस्तर पर नजर डालें तो  24 घंटे में घाघरा के  जलस्तर 45 सेमी वृद्धि दर्ज की गई है। नदी का जलस्तर 69.15 मीटर पहुंच गया। जबकि शनिवार को जलस्तर 68.70 मीटर था। गौरीशंकर घाट पर खतरा निशान 69.90 मीटर है। पिछले 24 घंटे में 45 सेमी जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहा तो नदी का पानी दो दिन में खतरा बिंदु पार कर सकता है। नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से मुक्तिधाम,  भारत माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, पीडब्ल्यूडी का डाकबंगला ,शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर डीह बाबा का मंदिर आदि पर खतरा मंडरा रहा है। घाघरा का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से बंधों पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। घाघरा के उग्र तेवर से किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। वहीं आम लोगों को बाढ़ आने से बेघर होने की चिंता खाए जा रही है।नदी के कहर बरपाने की आशंका से तटवर्ती इलाके के लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed