फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghagra is desperate to touch the danger point

खतरा बिंदु छूने को बेताब है घाघरा

Thu, 06 Jul 2017 11:48 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 06 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ghagra is desperate to touch the danger point
दोहरीघाट के मुक्तिधाम पर घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा।
दोहरीघाट। घाघरा के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तेज होने से तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। एक तरफ जहां लोगों को बाढ़ आने की चिंता सताने लगी है। दूसरी तरफ तटवर्ती इलाकों के किसान घाघरा के रुख को देखकर असमंजस में पड़े हुए हैं।       
विज्ञापन

घाघरा जैसे-जैैसे खतरा बिंदु की तरफ बढ़ रही है वैसे तटवर्ती इलाके के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। गुरुवार को 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के जलस्तर में वृद्धि पर नजर डाला जाए तो  मंगलवार को नदी का जलस्तर 67.10 मीटर रहा। बुधवार को  67.30 मीटर तक पहुंच गया। गुरुवार को 67.70 मीटर दर्ज किया गया। जबकि  गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर आंका गया है।नदी के खतरा बिंदु की तरफ तेेेजी से बढ़ने  से लोगों को बाढ़ आने की चिंता अभी से खाए जा रही है। नदी की लहरें मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर पर टक्कर मार रही है। किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है। जिस तरह से नदी प्रतीदिन बढ रही है उससे लगता है नदी खतरा बिंदु तक जल्दी ही पहुंच जाएगी। नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी से मुक्तिधाम  स्थित शवदाह घाट तथा भारत माता मंदिर पर पानी का दबाव बढता जा रहा है। जिससे स्थित विषम होती जा रही है। गत वर्ष घाघरा मे आई बाढ से शवदाह घाट की सीढियां तथा टिन शेड टूटकर घाघरा मे विलीन हो गया था,  अभी तक विभाग की तरफ से शवदाह घाट तथा भारतमाता मंदिर की सुरक्षा की कार्ययोजना तक नहीं बनाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed