फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghaghra rising rapidly towards the danger point

खतरा बिंदु की तरफ तेजी से बढ़ती जा रही घाघरा

Thu, 09 Jul 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra rising rapidly towards the danger point
दोहरीघाट। घाघरा का जलस्तर जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी है। घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 35 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नदी के रौद्र रूप धारण करने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

घाघरा नदी में जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती इलाके के लोगों की माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।
नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को घाघरा का जलस्तर 69.15 मीटर रहा। जबकि बुधवार को जलस्तर 69.50 मीटर पर पहुंच गया। इस प्रकार घाघरा के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 35 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज को गई। जबकि नदी का खतरा बिंदु 69.90 है।
विज्ञापन

इन दिनों जिस तरह घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा है उससे यही लगता है कि जल्द ही घाघरा खतरा बिंदु को पार कर जाएगी। जिससे नगरवासियों व तटवर्ती इलाकों में दहशत बना हुआ है। एक तरफ जहां किसानों को बाढ़ से अपनी धान के फसल का नुकसान होने को आशंका सता रही है तो वही नगरवासियों को नगर की ऐतिहासिक धरोहरो के आस्तिव खतरे में नजर आ रहा है। घाघरा की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों से टकरा रही हैं। नदी के रौद्र रूप धारण करते देख कस्बेवासी सहम जा रहे है। इसके बावजूद अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटानरोधी कार्य खाकी बाबा की कुटी से नगर के डीह बाबा को कुटी तक 300 मीटर के अपरन पिचिंग का कार्य अभी भी पूर्ण नहीं हो सका है। नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से जहां मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर,खाकी बाबा की कुटी लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद, डीह बाबा का मंदिर सहित विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं बहादुरपुर, रामव्पुर धनौली, नई बाजार, नवली, सरया, पतनई, ठाकुरगाव, गोधनी बीवीपुर ताहिरपुर, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, ठीकरहिया, रसूलपुर, सूरजपुर में नदी के कहर बरपाने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed