फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   General Manager gave instructions to pay special attention to facilities

महाप्रबंधक ने सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

Fri, 03 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
General Manager gave instructions to pay special attention to facilities
इंदारा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को इंदारा जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने जंक्शन पर हुए कार्यों तथा यात्री व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 12 मिनट तक रुकने के बाद वह सैलून से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर पत्रक सौंपा। हालांकि मात्र 12 मिनट रुकने से लोगों को निराशा हुई। उम्मीद थी कि जीएम निरीक्षण कर समस्याओं को बारीकी से देखेंगे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल स्पेशल निरीक्षण यान ट्रेन से शुक्रवार की शाम चार बजे के बजाए दो घंटे विलंब से शाम छह बजे इंदारा जंक्शन पहुंचे। यहां सैलून से वो विंडो निरीक्षण करने लगे, लेकिन लोगों द्वारा महाप्रबंधक से मिलकर समस्याओं के संबंध में बात करने की जानकारी पर वो यान से उतरकर लोगों से मिलकर पत्रक लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक मुरली मनोहर सिंह से जंक्शन पर हुए निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ ही प्लेटफॉर्म, रेलवे आवासीय कॉलोनी, यार्ड, टिकट घर, स्टोर रूम, स्टाफ रूम और स्टेशन पर उपलब्ध जन सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम विजय कुमार पंजीयार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधांशू शर्मा, मुख्य इंजीनियर एसके पांडेय, मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एनके यादव, मुख्य परिचलन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार, पीआरओ अशोक कुमार, हिमांशू, आईओडब्लू एके श्रीवास्तव आदि रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीएम के आने से पहले हटाया अतिक्रमण
इंदारा। महाप्रबंधक के निरीक्षण की सूचना पर इंदारा जंक्शन के बाहर अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाते हुए आरपीएफ ने अभियान चलाया। एक घंटे के भीतर रेलवे की जमीन पर एक दर्जन से ज्यादा बनाए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया गया। सालों बाद अचानक आरपीएफ की इस कार्रवाई से दुकानदार भी सकते में रहे। बाद में दुकानदारों को जीएम के निरीक्षण की जानकारी होने पर माजरा समझ में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर फेल रहा सर्वर, बिना टिकट कराए वापस लौटे लोग
इंदारा। जंक्शन पर आरक्षण काउंटर पर टिकट कराने आए लोग सर्वर फेल होने के चलते परेशान रहे। लोगों को जब जीएम के निरीक्षण की जानकारी हुई तो बोले कि आज तो कम से स्थानीय अधिकारियों द्वारा सर्वर समस्या को दुरुस्त करा देते हैं। आरक्षण करने पहुचे धमेंद्र, अशोक कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र गोड़, अमित, संतोष ने बताया कि शुक्रवार को भी लिंक फेल होने का बोर्ड लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed