फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gazipur and Ghosi arrived in the next cycle

फुटबालः गाजीपुर और घोसी अगले चक्र में पहुंचे

Sun, 25 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 25 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Gazipur and Ghosi arrived in the next cycle
नगर स्थित जीवन राम छात्रावास के प्रांगण में रविवार को अंतरमहाविद्यालयीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पीजी कालेज गाजीपुर तथा रामनवल महाविद्यालय चिरैयाकोट के बीच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने मऊ को हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मैच सर्वोदय पीजी कालेज घोसी तथा पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। घोसी ने जौनपुर को तीन-शून्य से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन



 तीसरा मैच डीसीएसके पीजी कालेज तथा पीजी कालेज मेहरावा के बीच खेला गया। डीसीएसके ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मेहरावा को हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



अंतरमहाविद्यालयीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच पीजी कालेज गाजीपुर तथा रामनवल महाविद्यालय चिरैयाकोट के बीच खेला गया।  खेल की शुरूआत काफी दिलचस्प रही। दोनों टीम आक्रामक होकर एक दूसरे से जूझती रही।  गाजीपुर की टीम ने ट्राईब्रेकर में चार-तीन से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरा मैच  दूसरा मैच सर्वोदय पीजी कालेज घोसी तथा पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। घोसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जौनपुर को तीन-शून्य से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।


जबकि तीसरा मैच डीसीएसके पीजी कालेज मऊ तथा पीजी कालेज मेहरावा के बीच खेला गया। डीसीएसके पीजी कालेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेहरावा को हराकर जीत दर्ज की।  इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि हार और जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जैसे दिन के बाद रात को होना तय है, वैसे ही हार के बाद जीत भी तय है।



 लेकिन इसके लिए टीम के खिलाडिय़ों को अनुशासित रहकर  लगन एवं आस्था के साथ मेहनत करना होगा।इस अवसर पर डा. एसपी सिंह, डा. संतोष सिंह, अशोक कुुमार, डा. सर्वेश पांडेय, डा. रामनिवास राय शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed