मऊ। नगर के हिंदी भवन में शनिवार की शाम इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीता भार्गव ने लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए देवाश्रम संस्था का सहयोग करते हुए 60 हजार रुपये का चेक प्रबंधक फार्मासिस्ट पीएन सिंह को प्रदान किया।
इसके पूर्व उन्होंने भ्रमण के दौरान शहर के मंगलम हाल में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। हिंदी भवन में कार्यक्र्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने सबसे पहले चेयरमैन का बुके और माला देकर स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के संस्थापक सदस्य डा. एसएन खत्री का भी क्लब की सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने गोद लिए स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के लिए खिलौने और कामिक्स और किताबें अध्यापक और अध्यापिकाओं को प्रदान किया। वहीं चेयरमैन रीता भार्गव और अध्यक्ष डा.कुसुम वर्मा ने डीसीएसके पीजी कालेज के लिए प्राचार्य डॉ.ए के मिश्रा को सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सचिव रुचिका मिश्रा ने क्लब द्वारा किए गए प्रोजेक्ट और आगामी प्रोजेक्ट को चेयरमैन के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कंचन तिवारी ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से आशा खत्री,नुपुर अग्रवाल, मंजुला जायसवाल, नम्रता श्रीवास्तव , डा.रुचि अग्रवाल,किरण टंडन ,डा.माला मित्तल ,अनीता सिंह ,अर्चना कपूर, मीना अग्रवाल, नीलम सराफ, डॉ प्रियंका त्रिपाठी, रिचा सिंह, विद्या चौहान, रंजना जलान ,अंजू सक्सेरिया, मधु कपूर, वीना टंडन, गुंजन अग्रवाल शामिल रहे।