फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Garbage is being burnt without process

बिना प्रोसेस जलाया जा रहा है कचरा

Thu, 24 Feb 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being burnt without process
मऊ। नगर पालिका नगर के वार्डो से निकलने वाले कचरा को डपिंग ग्राउंड होने के बाद भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डंप करा रहा है। कर्मचारियों उसे बिना प्रोसेस के जला रहे हैं। इससे ना केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि स्थानीय क्षेत्र के लोग भी परेशान हो रहे है। शिकायत के बावजूद अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा 42 वार्डो से निकलने वाला करीब 20 टन कचरा नगर से सात किमी दूर रैनी स्थित डपिंग ग्राउंड में बिना बाउंड्रीबाल का निर्माण कराए ही डंप करा रहा है। इन कचरों को डंप करने के बाद बीते कुछ दिनों से इन कचरों को बिना प्रोसेस के ही जलाया जा रहा है। इतना ही नहीं नगर के निजामुद्दीनपुरा बस्ती, पुरानी तहसील के पास खाली प्लाट सहित दूसरी जगहों पर अब भी कचरा डंप कर उसे जला दिया जा रहा है। कचरे में लगी आग से उठने वाले धुएं से जहां वाहन चालक काफी परेशान रहे तो वहीं आस पास लोग भी परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों कचरे में आग नहीं लगा रहे हैं। अगर ऐसा है तो वह इसकी जानकारी करा कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed