फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   garbage dump on road side

सड़क किनारे लगाया जा रहा कूड़े का अंबार

Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
garbage dump on road side
स्थानीय नगर पंचायत में हर रोज निकलने वाले कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं होने के कारण कस्बे की प्रमुख सड़कों, बंधा और क्षेत्र की खाली स्थानों पर डंप किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से नगर के चारों तरफ गंदगी और बदबू फैल रही है। जिस कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड पर तीन-चार स्थान पर और टौंस नदी के किनारे बंधा पर कई स्थानों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में रोजाना लगभग 10 से 12 टन कचरा निकलता है। नगर पंचायत की आबादी लगभग 60 हजार और यहां 18 वार्ड है। साफ-सफाई के लिए लगभग 90 सफाई कर्मी रोजाना सड़कों और गलियों की सफाई करते हैं। कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए नगर पंचायत में कोई स्थान चिंहित न होने से सफाई कर्मचारी कचरे को रोड के किनारे फेंक देते हैं। जिससे वहां हमेशा बदबू आती रहती है। घोसी रोड पर तीन स्थानों और नगर पंचायत के उत्तरी सीमा पर टौंस नदी के किनारे बने बंधा पर दो स्थानों पर खुले में कचरा डंप किया जा रहा है। कचरा से आसपास की आबादी में काफी बदबू फैलती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी नाक पर रुमाल रखकर आना जाना पड़ता है। खुले में कचरा डंप करने को लेकर कस्बा के राम अवतार चौहान, मुकेश गुप्ता, मुख्तार अहमद, शादाब, सोहराब अहमद आदि का कहना है कि नगर पंचायत साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। खुले में कचरा फेंके जाने से वहां पर गंदगी और बदबू का अंबार है जिससे वहां से गुजर ना काफी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर दो साल से भी अधिक समय से डंपिंग ग्राउंड की तलाश की जा रही है लेकिन मानक के अनुसार डंपिंग ग्राउंड की जमीन नहीं मिल रही है। कम से कम आठ बीघा जमीन की शर्त भी पूरी होनी जरूरी है। - रामसमुख, ईओ, नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed