फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Garbage being dumped on the roadside

सड़क किनारे डंप किया जा रहा कूड़ा-कचरा

Fri, 25 Feb 2022 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped on the roadside
दोहरीघाट पुलिस चौकी के बगल में सरयू नदी के ऊपर बने पुल के नगर पंचायत द्वारा गिराया गया कूड़ा।संवा - फोटो : MAU
दोहरीघाट। पुलिस चौकी के बगल में सड़क किनारे नगर पंचायत कूड़ा कचरा डंप करा रही है। ऐसे में उठ रही भीषण दुर्गंध से गुजरना मुश्किल हो रहा जबकि शिकायत के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हैं। 11 वार्ड वाले दोहरीघाट नगर पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर डपिंग ग्राउंड की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। यहां से रोजाना दस मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है। सफाइकर्मी नेशलन हाइवे 29 के दोनों तरफ पुल के समीप कूड़ा फेंक रहे हैं। शासन द्वारा कई वर्षों से कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत में या आसपास जमीन की व्यवस्था कर प्लांट लगाने की चर्चा होती रही है। स्थानीय निवासी नंदलाल, अशोक सोनकर, रमेशचंद्र, मनोज जायसवाल ने बताया किअधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गई। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकल सका है। ईओ ऋचा सिंह ने बताया कि शासन द्वारा कूड़ा निस्तारण के प्लांट के लिए एक हेक्टेयर जमीन की व्यवस्था करने को कहा गया था। लेकिन जमीन की अभी तक व्यवस्था नही हो पाई है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed