फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Gangrep ? accused away from the arrest

युवती संग गैंगरेप के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 06 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 06 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gangrep ? accused away from the arrest
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी जंगल में मंगलवार को एक युवती संग गैंगरेप की घटना के चौथे दिन भी पुलिस की पकड़ से आरोपी दूर हैं। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को चिह्नित किया है, लेकिन दो अन्य का पता नहीं चला है। उधर सीओ सिटी अशोक कुमार यादव ने गुरुवार को युवती का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही 164 का बयान भी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन



मेडिकल रिपोर्ट में युवती के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।


बता दें के सरायलखं्सी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की गांव से ही आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव की एक युवती से शादी की बात चल  रही थी। शादी लगभग तय हो चुकी थी और जल्द ही शादी की तिथि तय होने वाली थी। इस बीच युवक ने युवती को देखने एवं बातचीत करने के लिए वनदेवी धाम पर बुलाया।
विज्ञापन



शादी लगभग तय हो चुकने की संभावना पर वर एवं वधू पक्ष की सहमति से युवती वनदेवी धाम पर आई। युवक और युवती दोनों ने वनदेवी माता के मंदिर पर दर्शन पूजन किया और बातचीत करने के लिए पास में स्थित जंगल में चले गए। यहां वह बैठकर अपनी शादी के संबंध में बातचीत कर रहे थे कि इसी बीच तीन युवक आए और उन्हें प्रेमी युगल समझकर छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेमी युगल ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। युवक को एक पेड़ से बांध दिया। उसके सामने ही उसकी होने वाली पत्नी के साथ दुराचार किया। घटना के  बाद बदमाश भाग गए।



 पीड़ित युगल ने इसकी सूचना थाने पहुंचकर बुधवार को दी। पुलिस ने रामाशीष नामक एक आरोपी सहित तीन के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को युवती का 164 का बयान एवं मेडिकल मुआयना कराया गया।


 इस संबंध में सीओ सिटी अशोक कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed