{"_id":"957cfaffe110bee3b885f3e537b4ea9c","slug":"furore-over-208-people-in-sub-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र पर हंगामा करने में 208 लोगों पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र पर हंगामा करने में 208 लोगों पर केस
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार की रात आजमगढ़ मोड़ स्थित बिजली उपकेंद्र का घेराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार को आजमगढ़ तिराहे पर लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने उपद्रव कर रहे आठ लोगों सहित 200 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया।
बता दें कि सोमवार को दिनभर बिजली गुल रहने से नगर के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। शाम के आठ से नौ बजे के बीच नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के लोग आजमगढ़ मोड़ स्थित बिजली उपकेंद्र का घेराव करने पहुंच गए। बिजली विभाग के दफ्तर पर उपद्रव करने लगे।
सीढ़ियों को आग के हवाले कर दिया। सड़क जाम के बाद सीओ सिटी अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू और एसडीएम सदर जगदंबा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई बार लोगों से जाम समाप्त करने की बात कही। लेकिन आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त नहीं किया। जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने एक्शन लेते हुए सड़क जाम कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भाजी।
विज्ञापन
लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर बितर हो गई। करीब आधा घंटे तक आजमगढ़ तिराहे पर अफरा तफरी का माहौल रहा। लाठीचार्ज के बाद मौके पर एडीएम समीर वर्मा और एएसपी सुनील कुमार सिंह पहुंचे। यह पूरी घटना नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।
जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने भीटी विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ धर्मेंद्र प्रसाद निगम की तहरीर पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद आठ नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम कर आवागमन ठप करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया।
नामजद लोगों में निंकू वर्मा, भोला वर्मा, रामदुलारे राजभर, टुनटुन वर्मा, निवासीगण मुंशीपुरा, आशीष सिंह नरईबांध, रामसनेही राजभर निवासी सहादतपुरा, प्रदीप सिंह निवासी निजामुद्दीनपुरा, गोलू सिंह चर्च कंपाउड शामिल हैं।