फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Funds have been made ??tracks without

पटरी बने बिना ही पास हो गया फंड

Sun, 09 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 09 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Funds have been made ??tracks without
विकास खंड फतहपुर मंडाव में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र स्थित कस्बा मधुबन में सड़क के किनारे पटरी के निर्माण हुए बिना ही विभाग ने फंड पास कर दिया।
विज्ञापन



बाजार में पटरी का निर्माण न होने से व्यापारियों ने जब इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी तो लोक निर्माण विभाग ने पटरी का कार्य पूरा करने की झूठी जानकारी भी दी। पूछे जाने पर अब विभाग कुछ ही स्थानों पर कार्य कराने की बात स्वीकार कर रहा है साथ ही दलील यह कि पुराने बजट के चलते मूल्य वृद्धि के कारण कुछ ही स्थानों पर कार्य गराया गया।
विज्ञापन




बताते चले कि लोक निर्माण विभाग ने लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से दोहरीघाट, मधुबन, कटधराशंकर तिराहे तक 23 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया।


 इस मार्ग पर दोनों तरफ एक एक मीटर पटरियों का निर्माण होना था जो सड़क निर्माण के इस्टीमेट में ही शामिल था लेकिन कार्यदायी संस्था ने इसका निर्माण नहीं कराया लेकिन इसका पैसा पास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पटरियों का निर्माण नहीं कराये जाने से व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने 16 जून 2015 को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।


 तब डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित कर पटरी निर्माण की बात कही तब इस बात का पता चला कि पटरी के लिए पैसा तो पास हो गया है लेकिन यह कार्य नहीं हुआ।


इस बाबत जब पूछा गया तो लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष को पटरी निर्माण का कार्य पूरा कर लेने की बात कही। जब कि मौके पर पटरी का अस्तित्व ही नहीं है।



लोक निर्माण विभाग द्वारा तथ्यों को छिपाकर सूचना देने से व्यापारी काफी आक्रोशित हैं तथा मधुबन कस्बा के पटरियों के निर्माण की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में  सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आरडी प्रियदर्शी ने बताया कि सड़क व पटरी निर्माण का इस्टीमेट पुराना है इसलिए वर्तमान मूल्य वृद्धि के चलते अल्प पटरियों का निर्माण कराया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed