{"_id":"ec4af63e927c0b21a0f77aec1bf72f5c","slug":"front-handled-by-polling-parties-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीसरे चरण का चुनाव आज होगा। मुहम्मदाबाद गोहना एवं रानीपुर ब्लाक से शुक्रवार को रवाना हुईं पालिंग पार्टियों ने शाम तक केंद्रों पर मोर्चा संभाल लिया।
सुरक्षाकर्मी भी साथ में पहुंचे और मतदान केंद्रों पर जाकर अपनी कमान संभाल ली। दोनों ब्लाकों में प्रधान एवं सदस्य पद के 3524 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी के साथ ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।
रानीपुर ब्लाक में तीसरे चरण के मतदान को लेकर 265 बूथ एवं 107 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी 734 एवं सदस्य पद के 1885 हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं की संख्या 172475 है। यहां 265 पोलिंग पार्टियों को विभिन्न बूथों पर निर्वाचन सामग्रियों के साथ मतदान कराने को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की देखरेख में मतदाता सूची सहित सभी निर्वाचन सामग्रियों के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में तीसरे चरण के मतदान को लेकर 239 बूथ एवं 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी 606 एवं सदस्य पद के 1033 हैं। मतदाताओं की संख्या 139303 है।
यहां 239 पोलिंग पार्टियों को विभिन्न बूथों पर निर्वाचन सामग्रियों के साथ मतदान कराने को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया। प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी पूर्ण कर ली है।
इस संबंध में डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि तीसरे चरण को लेकर सभी तैयारियां एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।किसी भी प्रकार की गड़बड़ी निर्वाचन कर्मचारियों या किसी से हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।