{"_id":"5ebace6a8ebc3e907234afd2","slug":"from-video-confrenesing-cleared-six-application-mau-news-vns524583460","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग से निबटाए छह प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग से निबटाए छह प्रार्थनापत्र
विज्ञापन
दीवानी कचहरी गेट पर प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ । दीवानी कचहरी खुलने के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न न्यायालयों में कुल 21 जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ। जिसमें छह प्रार्थनापत्र वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए निबटाए गए। इस दौरान कचहरी के मुख्य द्वार पर स्वास्थ्य टीम ने अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की। वहीं नगरपालिका की ओर से कचहरी परिसर को सैनिटाइज किया गया।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि जिला जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा के न्यायालय में पांच नए जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुए वही तीन का निस्तारण हुआ। विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट नंबर एक सुरेश कुमार गुप्ता ने पूर्व से लंबित तीन जमानत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, विशेष न्यायाधीश एससी /एसटी कोर्ट, विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट और विशेष न्यायाधीश विद्युत एक्ट के न्यायालय में भी न तो कोई जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ न ही किसी जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई।
इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में 13 नए जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुए । इस प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद शर्मा के न्यायालय में कुल 41 मामले लंबित है। इस दौरान कचहरी के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कचहरी के मुख्य द्धार पर कचहरी में आने जाने वालो से पूछताछ करते रहे। वादकारियों को न्यायालय परिसर के बाहर ही रोक दिया।